भाई मुझे अच्छे वाला झालमुड़ी खिलाओ… बंगाल चुनाव में PM मोदी का अलग अंदाज, रुपये भी दिए

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में रविवार को अनूठ अंदाज सामने आया है। पीएम मोदी ने झारग्राम में झालमुरी का मजा लिया। वह एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे और आवाज लगाकर कहा कि भाई मुझे अच्छा बाला झालमुरी खिलाओ। पीएम मोदी ने दुकानदार को रुपये भी दिए। जब दुकानदार ने पूछा कि सर प्याज खाते हैं तो पीएम मोदी ने कहा हां बस प्याज खाता हूं। (PM Modi)बस दिमाग नहीं खाता हूं। पीएम मोदी ने इसके बाद दुकानदार को 10 रुपये भी दिए। दुकानदार ने जब रुपये लेने से मना किया तो पीएम मोदी ने कहा नहीं ऐसा नहीं। पीएम मोदी ने इसका वीडियो भी साझा किया है। यह वीडियो सुर्खियों में आ गया है। कुछ ही समय में मिलियन व्यूज को पार कर गया है।

मसालेदार मुरमुरे का लुत्फ उठाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम में प्रचार के दौरान झालमुरी का मजा लिया। वह एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे और कहा कि भाई मुझे झाल मुरी खिलाओ। पीएम मोदी ने पूछा कि कितने का होता है आपका झालमुरी। दुकानदार ने बताया कि 10 और 20 रुपये का। तो पीएम मोदी ने इसके बाद 10 रुपये का झालमुरी खाया। पीएम मोदी का इस दौरान अनूठा अंदाज सामने आया है। पश्चिम बंगाल में चटपटे स्वाद वाली झालमुड़ी काफी लोकप्रिय है। इस झाल मूरी भी कहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करके लिखा है कि मैंने पश्चिम बंगाल भर में फैली चार जनसभाओं से भरे एक व्यस्त रविवार के बीच, मैंने झारग्राम में कुछ स्वादिष्ट और मसालेदार मुरमुरे का लुत्फ उठाया। पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ प्रचार किया था। उन्होंने राज्य के बिष्णुपुर, झारग्राम और फिर मेदिनीपुर में सभाओं को संबोधित किया था।

दुकानदार की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

पश्चिम बंगाल में तीखी और चपपटी झालमुड़ी खूब खाई जाती है। कुरकरे मुरमुरे (लाई) में बारीक कटे प्याज, टमाटर, उबले आलू, हरी मिर्च, भुनी मूंगफली, चनाचूर/मिक्सचर, सरसों का तेल, नींबू का रस और चाट मसाला मिलाकर अच्छी तरह मिलाया जाता है। कुछ स्थानों पर इसमें स्वाद के अनुसार थोड़ा बदलाव भी किया जाता है। पीएम मोदी ने जब झारग्राम में झालमुड़ी खरीदी तो दुकानदार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पीएम मोदी ने सदरी की जेब से निकालकर 10 रुपये भी दुकानदार को दिए। दुकानदार ने पीएम मोदी द्वारा दिए गए नोट खुशी से लिया और माथे से लगा लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version