शॉकिंग प्रशासनिक बदलाव! 222 अधिकारियों का तबादला, 11 को मिला अतिरिक्त प्रभार….पूरा अपडेट यहां पढ़ें!

68
Administrative Reshuffle

Administrative Reshuffle: जयपुर। राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के कुल 222 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही 11 अधिकारियों को उनके मौजूदा पदों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। (Administrative Reshuffle) अधिकारियों के तबादले की लिस्ट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, और अब आखिरकार इसे जारी कर दिया गया है।

मुख्य अधिकारी और उनके नए पद

दिनेश कुमार जांगिड़ को पशुपालन विभाग में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है। वहीं, असलम शेर खान को अल्पसंख्यक मामलात में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र कुमार बंसल को जयपुर ग्रेटर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त और आनंदीलाल वैष्णव को गृह विभाग में संयुक्त शासन सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

202509150107313830150orderofrasofficersdated15-09-2025

कई विभागों में अधिकारियों के तबादले

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कई अन्य विभागों के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे आरएएस अधिकारियों को अब नई पोस्टिंग मिली है। सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार को अब पशुपालन विभाग में संयुक्त शासन सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। जल संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव असलम शेर खान को अब अल्पसंख्यक मामलात विभाग में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

दर्जनभर अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

आरएएस नरेश कुमार बंसल को कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव पद से हटा कर जयपुर ग्रेटर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। आरएएस आनंदीलाल वैष्णव को अब गृह-पुलिस विभाग में संयुक्त शासन सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस आदेश में दर्जन भर आरएएस अधिकारियों को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि पहले किए गए कुछ तबादलों के आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here