Rajasthan News: अगर आपको बैंक से कोई जरूरी काम है, तो 22 मार्च से पहले ही निपटा लें। राजस्थान में 22 से 25 मार्च तक बैंक बंद रह सकते हैं। इसका कारण दो दिन का साप्ताहिक अवकाश और दो दिन की बैंक हड़ताल है।
बैंक अवकाश और हड़ताल का शेड्यूल
- 22 मार्च: चौथा शनिवार (बैंक अवकाश)
- 23 मार्च: रविवार (बैंक अवकाश)
- 24 मार्च: बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल
- 25 मार्च: बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल
इस दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हड़ताल?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स की ओर से 24 और 25 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
- बैंकों में पर्याप्त भर्ती की जाए।
- बैंकों में सिर्फ पांच दिन कार्य करने की नीति लागू हो।
- बैंकों में आउटसोर्सिंग भर्ती बंद हो।
- परफॉर्मेंस रिव्यू और PLI सिस्टम खत्म किया जाए।
- ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये की जाए।
सरकार से इन मांगों को पूरा करने की अपील की गई है, लेकिन वार्ता विफल रहने के कारण हड़ताल तय मानी जा रही है।
आम जनता पर क्या असर पड़ेगा?
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण 24 और 25 मार्च को बैंकिंग सेवाएं ठप हो सकती हैं। इससे निम्नलिखित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं:
- नकद निकासी और जमा
- चेक क्लीयरेंस
- बैंकिंग लेनदेन
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन बैंकों में नगद लेनदेन करने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि आप अपने जरूरी बैंकिंग कार्य 22 मार्च से पहले निपटा लें।
