मानसून बना मुसीबत! आठ राज्यों में रेड अलर्ट जैसी स्थिति, दिल्ली-यूपी में बाढ़ का खतरा मंडराया

Monsoon 2025

Monsoon 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, (Monsoon 2025)मानसून अब देश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है और अगले दो दिनों में इसके पूरे भारत में फैलने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज, येलो अलर्ट जारी

सोमवार के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। शाम 5:30 बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 78% रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही और AQI 98 दर्ज किया गया।

इन राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

IMD ने असम, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पहले ही 21 जून से 26 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण-गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी थी।

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज और अररिया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सुपौल में येलो अलर्ट है। सोमवार को पूरे बिहार में बारिश की संभावना है, खासतौर पर उत्तर बिहार में अधिक वर्षा के आसार हैं।

यूपी में हादसे

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बच्चा नाले में बह गया। बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी सलाहों का पालन करने को कहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version