संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, जिलाध्यक्षों की छंटनी शुरू, हरियाणा-राजस्थान में दिखेगा नया नेतृत्व चेहरा!

Congress:

Congress: कांग्रेस पार्टी इस वर्ष अपने संगठन सृजन अभियान के तहत कई राज्यों में संगठनात्मक ढांचे को नया रूप देने में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब (Congress)राजस्थान और हरियाणा में भी संगठनात्मक फेरबदल की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

गुजरात और यूपी में नियुक्त हुए नए जिलाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने हाल ही में 131 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। वहीं, गुजरात में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर 40 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों से पहले गुजरात में 43 राष्ट्रीय और 183 प्रदेश स्तरीय पर्यवेक्षक ब्लॉक स्तर तक पहुंचे और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

राहुल गांधी की निगरानी में संगठन सर्जरी

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य है कि नए, जुझारू और जमीनी नेताओं को संगठन में जगह दी जाए। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं जो पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर निष्क्रिय नेताओं की पहचान कर रहे हैं।

राजस्थान और हरियाणा में जल्द शुरू होगी कार्रवाई

अब बारी है राजस्थान और हरियाणा की। राजस्थान में 8 नए जिलों सहित करीब डेढ़ दर्जन निष्क्रिय जिलाध्यक्षों को हटाने की तैयारी चल रही है। इस बाबत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बैठक हो चुकी है।

निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने में देरी

कांग्रेस ने 2025 की शुरुआत में ही घोषणा की थी कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा, लेकिन अब तक कई राज्यों में इस पर कार्रवाई धीमी रही है। छह महीने बीतने के बावजूद अधिकांश निष्क्रिय पदाधिकारी अपने पदों पर बने हुए हैं। अब उम्मीद है कि संगठन सृजन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version