गुलाबी नगरी में ग्लैमर का जलवा! 20 देशों की खूबसूरत प्रतिभागियों के बीच होगा Miss Ocean World 2026 का मुकाबला

Miss Ocean World 2026

Miss Ocean World 2026 : जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर इन दिनों ग्लैमर और इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट के रंग में रंगी हुई है। शहर में ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का फिनाले वीक शुरू हो चुका है, जिसमें करीब 20 देशों की प्रतिभागियां प्रतिष्ठित ताज के लिए मुकाबला कर रही हैं। (Miss Ocean World 2026 )मानसरोवर स्थित अनंत महल में आयोजित वेलकम सेरेमनी के साथ प्रतियोगिता के फिनाले वीक की शुरुआत हुई। अब 23 अगस्त को इसी स्थान पर ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।

20 देशों की सुंदरियां, एक ताज की दौड़

यूके, जापान, साउथ सूडान, युगांडा, इंडोनेशिया, रूस, जिम्बाब्वे, भारत, बांग्लादेश, केन्या, कैमरून और हांगकांग समेत 20 देशों की प्रतिभागियां प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। वेलकम सेरेमनी में प्रतिभागियों ने अपने अराइवल लुक और आत्मविश्वास से लोगों का ध्यान खींचा।

फिनाले वीक के दौरान सैश सेरेमनी और फोटोजेनिक राउंड समेत कई गतिविधियां होंगी। प्रतिभागियों की पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस और कैमरा एक्सप्रेशन को भी परखा जाएगा।

जयपुर की संस्कृति से रूबरू होंगी प्रतिभागियां

आयोजकों ने प्रतियोगिता को राजस्थान की कला और विरासत से जोड़ने की खास तैयारी की है। प्रतिभागियों को जयपुर के प्रमुख स्मारकों और हेरिटेज स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही कूकस स्थित हेरिटेज रेस्टोरेंट में वे राजस्थानी खान-पान और पारंपरिक स्वाद का अनुभव करेंगी।

फिनाले में मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 की विजेता लौरा हडसन भी मौजूद रहेंगी। 23 अगस्त को होने वाली क्राउन पासिंग सेरेमनी इस ग्लैमरस आयोजन का सबसे खास आकर्षण होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version