कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन! खड़गे ने राजस्थान संगठन से मांगा कामकाज का पूरा हिसाब

Political News

Political News: जयपुर।  देशभर में संगठन सृजन अभियान के जरिए जिलाध्यक्षों का चयन करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशभर में कांग्रेस कमेटियों के कामकाज, संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश से लेकर ग्रास रूट के कार्यकर्ताओं के कामकाज का आंकलन की तैयारी शुरू की. पार्टी हाईकमान ने सभी राज्यों के सह प्रभारियों को अपने प्रभार वाले राज्यों के संगठनात्मक कामकाज को (Political News)कसौटी पर परखने के निर्देश देते हुए रिपोर्ट तैयार करने को कहा. पार्टी हाईकमान की ओर से तमाम सह प्रभारियों को 6 बिंदुओं पर प्रदेश लेवल से लेकर जिला, मंडल और ब्लॉक स्तर तक के संगठनात्मक कामकाज और गतिविधियों की रिपोर्ट बनाने को कहा है.

जल्द सौंप देंगे रिपोर्ट 

राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीवी राव का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने अपने-अपने प्रभार वाले राज्यों में सभी सह प्रभारियों को 6 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए. इसके लिए 7 दिन का वक्त दिया है. राजस्थान कांग्रेस के तीन सह प्रभारी हैं. हमने लगभग रिपोर्ट तैयार कर ली. जल्दी ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को रिपोर्ट सौंप देंगे. पार्टी अध्यक्ष ने जिस तरह से संगठन सृजन अभियान के जरिए जिला अध्यक्षों का चयन किया है तो उससे पार्टी को मजबूती ही मिली है. अब जिस तरह से 6 बिंदुओं के आधार पर प्रदेश से लेकर मंडल, बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट मांगी गई है. इससे भी पार्टी को ग्रास रूट पर मजबूती मिलेगी क्योंकि जो अच्छा काम करेंगे उन्हें पार्टी में आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा.

सह प्रभारियों को एक सप्ताह का समय

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सह प्रभारियों को अपनी मूल्यांकन रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए हैं. सह प्रभारी इस काम को इतने गोपनीय तरीके से कर रहे है कि पीसीसी पदाधिकारियो तक को भी भनक नहीं है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version