लखनऊ ATS का बड़ा एक्शन! 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाक गैंगस्टर से लिंक

Terror Network News

Terror Network News: लखनऊ ATS ने 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस द्वारा बाराबंकी के दानियाल और कुशीनगर के कृष्णा दबोचा गया है. इन दोनो के पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क के सबूत मिले हैं. एटीएस ने वीडियो कॉल, वॉइस नोट और ग्रुप कॉल रिकॉर्ड बरामद किए हैं. (Terror Network News)दोनों के ऊपर संवेदनशील स्थानों की रेकी कर फुटेज भेजने के आरोप हैं.

आरोपियों ने पुलिस स्टेशन और प्रतिष्ठानों की जानकारी भी साझा की है. पैसे और हथियार मांगने के सबूत भी मिले हैं. एक आरोपी को वर्दीधारी पर हमला करने का टास्क मिला था. सोशल मीडिया से स्लीपर सेल तैयार करने की साजिश रची गई. आरोपियों से पूछताछ जारी है. साथ ही एटीएस द्वारा अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

साजिश रचने के आरोप में किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी.बयान के मुताबिक, जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान के एक गैंगस्टर के इशारे पर महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे. एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा (20) और बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ (23) के रूप में हुई है. बयान में बताया गया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि भारत व उत्तर प्रदेश में आतंक फैलाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों द्वारा युवकों को स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

एटीएस ने दी यह जानकारी

एटीएस ने बताया कि ये लोग संवेदनशील संस्‍थानों, पुलिस सस्थानों एवं पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रहे थे. बयान के मुताबिक यह भी जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व उसके आतंकी नेटवर्क से जोड़कर विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से युवाओं को हमले के लिए तैयार किया जा रहा था.एटीएस ने बताया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं. बयान के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों की वीडियो कॉल की जानकारी और वॉइस नोट्स मिले हैं. व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के जरिए संदिग्ध विदेशी नंबरों से बातचीत कर देशविरोधी साजिशें रची जा रही थीं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version