Spiritual News:परमा एकादशी के पावन पर्व पर आज गुप्त वृन्दावन धाम में अनेक भव्य आध्यात्मिक आयोजन किये गए । भगवान् श्री श्री कृष्ण बलराम का विशेष श्रृंगार किया गया और उनके लिए 2108 आमों से अति सुन्दर बंगला झांकी सजाई गई जिसे देखकर भक्त भाव विभोर हो गए । (Spiritual News)गुप्त वृन्दावन धाम मे परमा एकादशी पर आज सुबह से ही भक्त बड़ी संख्या में भगवान् का आशीर्वाद लेने पहुंचे । एकादशी के पावन पर्व पर विशेष रूप से मंदिर मे बाल भक्त भागवत द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे श्रद्धालुओं के साथ बच्चे भी झूम उठे ।
गुप्त वृन्दावन धाम मे आज पूरे दिन हरिनाम जप हुआ जिसमे भक्तों ने 64 माला जप संकल्प के साथ भाग लिया धाम के 100 करोड़ नाम जप के महाअभियान में अपना सहयोग दिया।मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर माहव्यापी पुरुषोत्तम मास कथा का आयोजन भी चल रहा है जो कि कृष्ण भावना केंद्र के संस्थापक श्री ओमप्रकाश मोदी जी के सहयोग से करवाई जा रही है, कथा का समापन 15 जून को विशेष समारोह के साथ किया जाएगा।
गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया की पुरुषोत्तम मास की एकादशी भक्ति साधना के लिए अति शुभ मानी जाती है , इस दिन की गई साधना का भक्तों को कई गुना अधिक लाभ होता है।उन्होंने भक्तों से एकादशी पर ज़्यादा संख्या में हरिनाम जप करने की अपील की।
