Iraq Bus Accident: दक्षिणी इराक के नासिरिया शहर के पास रविवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।(Iraq Bus Accident) पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई।
21 लोगों ने मौके…
हादसे के बाद बस के भीतर फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि 21 लोगों ने मौके पर या अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से अधिकांश की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश
इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि इराक में खराब सड़कों, तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण आए दिन ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहते हैं।
