क्या इस्लामिक देशों से हो रहा कांग्रेस का प्रचार? सीएम हिमंत शर्मा का बड़ा दावा, देश की सुरक्षा पर सवाल

1
Himanta Biswa Sarma

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस की असम इकाई के प्रचार के लिए 5,000 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स सक्रिय हुए हैं, जिनमें कई विदेशी इस्लामिक देशों से जुड़े हैं। (Himanta Biswa Sarma) गुवाहाटी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के प्रचार में जुटे ये अकाउंट 47 देशों से ऑपरेट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा संख्या में ये अकाउंट बांग्लादेश और पाकिस्तान से एक्टिव हैं।

विशेष नेता पर केंद्रित है सोशल मीडिया गतिविधि

सीएम शर्मा ने आरोप लगाया कि ये सोशल मीडिया अकाउंट कांग्रेस की असम इकाई के एक खास नेता और पार्टी के राज्य पेज की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “ये अकाउंट न राहुल गांधी, न ही इंडियन नेशनल कांग्रेस के पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं। ये सिर्फ एक नेता और असम कांग्रेस पर केंद्रित हैं।”

इस्लामी कट्टरपंथी सामग्री का भी हो रहा प्रचार

शर्मा ने दावा किया कि ये अकाउंट असम के अलावा फलस्तीन, ईरान और बांग्लादेश जैसे इस्लामी देशों से जुड़ी कट्टरपंथी विचारधारा को भी प्रमोट कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से जुड़ी पोस्ट्स का जिक्र किया।

गौरव गोगोई पर परोक्ष संकेत?

हालांकि मुख्यमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से यह संकेत मिला कि वे शायद गौरव गोगोई की ओर इशारा कर रहे थे, जिन्हें हाल ही में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह गतिविधि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ती विदेशी दखल की ओर इशारा करती है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताया और कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार को अवगत कराया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here