बांसवाड़ा में शिक्षा का नया अध्याय, राज्यपाल ने किया नए भवनों का लोकार्पण, युवाओं को दिया बड़ा संदेश

Education News

Education News: जयपुर | जनजातीय अंचल में उच्च शिक्षा के नए दौर की शुरुआत करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा में नवनिर्मित अकादमिक भवन, कुलगुरु आवास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का लोकभवन से ऑनलाइन अनावरण किया।(Education News) इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्तापूर्ण, समयानुकूल और संस्कारयुक्त शिक्षा ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने विश्वविद्यालयों से जनजातीय समाज, स्थानीय संसाधनों और आधुनिक शोध को जोड़ने का आह्वान किया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और चरित्र निर्माण पर जोर

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास का आधार है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिक्षा दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए विश्वविद्यालयों को निरंतर प्रयास करने चाहिए। साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के नामांकन को बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया।

नशामुक्त और टीबी मुक्त बांसवाड़ा का आह्वान

कार्यक्रम में राज्यपाल ने नशामुक्त भारत अभियान का उल्लेख करते हुए स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी से राजस्थान को नशामुक्त बनाने की अपील की। उन्होंने टीबी मुक्त और नशामुक्त बांसवाड़ा अभियान को गति देने की आवश्यकता भी बताई।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज जल, जंगल और जमीन का वास्तविक संरक्षक है। विश्वविद्यालय को जनजातीय समाज की प्रकृति संरक्षण परंपराओं, स्थानीय ज्ञान और संसाधनों पर अधिक शोध एवं अनुसंधान करना चाहिए, ताकि उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सके।

ऑनलाइन जुड़े विधानसभा अध्यक्ष

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी ऑनलाइन शामिल हुए और नव निर्मित भवनों तथा स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के अनावरण पर शुभकामनाएं दीं। इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलगुरु ने संस्थान की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version