Rohit Godara:बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर शुक्रवार (तड़के 3:30 बजे) गोलीबारी की चौंकाने वाली घटना हुई। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दिशा पाटनी के पारिवारिक निवास, विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली पर कई राउंड गोलीबारी की और फरार हो गए। (Rohit Godara)यह घर दिशा के पिता, रिटायर्ड सीओ (पुलिस अधिकारी) जगदीश पाटनी का है।
फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टरों ने ली
फायरिंग की जिम्मेदारी दो कुख्यात गैंगस्टरों—रोहित गोदारा और गोल्डी बरार—ने सोशल मीडिया पर ली। इन गैंगस्टरों ने एक पोस्ट में लिखा कि यह हमला संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के अपमान का बदला लेने के लिए किया गया।
धमकी भरा संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
गैंगस्टरों ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “जय श्रीराम… आज जो दिशा पाटनी/खुशबू पाटनी के घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। इन लोगों ने हमारे पूज्य संतों और सनातन धर्म का अपमान किया था। ये सिर्फ ट्रेलर है, अगर दोबारा किसी ने हमारे धर्म के खिलाफ कुछ बोला, तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।”
गैंगस्टरों ने यह भी कहा कि यह चेतावनी सिर्फ दिशा पाटनी के लिए नहीं, बल्कि पूरे फिल्म जगत के लिए है। जो भी धर्म या संतों के खिलाफ बोलेगा, उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
बरेली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस ने पांच टीमें बनाई हैं, जिनका नेतृत्व SP सिटी और SP क्राइम कर रहे हैं। पुलिस ने परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है और घर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्या थी विवाद की वजह?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिशा पाटनी की छोटी बहन खुशबू पाटनी ने हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी की थी। गैंगस्टरों ने इसी को आधार बनाकर इस फायरिंग को धार्मिक अपमान का बदला बताया है।
SSP बरेली का बयान
बरेली के SSP अनुराग आर्य ने कहा कि रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर फायरिंग की सूचना मिली है। सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तेज़ी से काम किया जा रहा है।