सारे संसाधन देंगे, लेकिन लापरवाही नहीं’…CM भजनलाल का अधिकारियों को कड़ा संदेश

Bhajanlal Sharma statement

Bhajanlal Sharma statement: सीएम भजनलाल शर्मा ने कानून-व्यवस्था और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं. सीएम ने साफ कहा है कि पुलिसिंग में किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी. सरकार सारे संसाधन देने को तैयार है, लेकिन किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस थाने पर एफआईआर का समयबद्ध अनुसंधान हो एवं लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाए. अपराध पर समयबद्ध कार्रवाई से ही पीड़ित को त्वरित न्याय एवं राहत मिलती है.(Bhajanlal Sharma statement)ऐसे में अपराध को शुरूआत में ही रोकने पर फोकस किया जाए.

सीएम ने कहा प्रतिदिन स्थानीय स्तर पर ही जनसुनवाई कर अपराध एवं प्रकरणों के निस्तारण की जिलेवार रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक थानों एवं पुलिस महानिरीक्षक एसपी ऑफिस का नियमित निरीक्षण करें. साथ ही, पुलिस के उच्चाधिकारी भी नियमित रूप से जिलों का दौरा करें.

साइबर क्राइम की प्रतिदिन उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार सभी साधन-संसाधन देने को तत्पर है. उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम की प्रतिदिन उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग हो तथा पीडितों से भी संवाद किया जाए. उन्होंने भारतीय न्याय संहिता एवं साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिए पुलिस कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नवीन कानूनों के तहत एफआईआर, ई-एफआईआर और चार्जशीट के ई-रिकॉर्ड का नियमित अपडेशन हो.

पुलिस के कंधों पर पूरे समाज

सीएम भजनलाल ने विशेष कार्ययोजना बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए. उन्होंने गैंगस्टर्स एवं संगठित अपराधों के लोकल नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के कंधों पर पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है. साथ ही, प्रदेश में निवेश अनुकूल माहौल बनाने में कानून-व्यवस्था की अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी आमजन से व्यवहार को लेकर सदैव सजग रहें तथा कम्यूनिटी पुलिसिंग को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें. उन्होंने सीएलजी के सदस्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version