बजट 2025: कांग्रेस ने बताया गरीबों के लिए बोझ, पूंजीपतियों के लिए खजाना, राजस्थान को किया अनदेखा!

0
Budget2025

Budget2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इसमें 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री करने जैसी बड़ी घोषणाओं के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। बजट पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। (Budget2025)भाजपा नेता इसे ऐतिहासिक बजट बता रहे हैं, जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसकी आलोचना कर रहे हैं।

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की प्रतिक्रिया

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बजट पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे गरीबों के लिए नुकसानदायक और पूंजीपतियों के लिए फायदेमंद बताया। डोटासरा ने अपने पोस्ट में लिखा:

“गरीबों को ‘खपाना’ और पूंजीपतियों को ‘खजाना’— देश में पिछले 11 साल से यही हो रहा है। यह बजट अत्यंत निराशाजनक है और आम आदमी के लिए इसमें कुछ भी नहीं है। राजस्थान सहित पूरे देश की जनता को हताश करने वाले इस बजट में हर वर्ग की उपेक्षा की गई है।”

बजट को लेकर डोटासरा की प्रमुख आपत्तियां

  • राजस्थान का जिक्र तक नहीं किया गया।
  • हर बार की तरह राजस्थान के साथ भेदभाव हुआ।
  • ईआरसीपी (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना बनाने की घोषणा नहीं हुई।
  • यमुना जल समझौते पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।
  • देश में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस योजना नहीं दी गई।
  • मध्यम वर्ग को मोदी सरकार लगातार आर्थिक रूप से प्रभावित कर रही है।
  • युवाओं के लिए नौकरियों की कोई नई योजना नहीं आई, जिससे वे ओवरएज हो जाएंगे।
  • किसानों के लिए एमएसपी (MSP) पर कोई ठोस घोषणा नहीं हुई।
  • पुरानी पेंशन योजना (OPS) पर सरकार का रवैया निराशाजनक है।
  • बजट में केवल बिहार जैसे चुनावी राज्यों को प्राथमिकता दी गई।

कांग्रेस वॉररूम इंचार्ज जसवंत गुर्जर का बयान कांग्रेस के वॉररूम इंचार्ज जसवंत गुर्जर ने भी बजट पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा: “इस बजट में राजस्थान के लिए कुछ भी नहीं दिया गया। डबल इंजन की सरकार फेल हो गई। बड़ी-बड़ी बातें की गई थीं, लेकिन यह बजट सिर्फ लोक-लुभावन है।”

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version