BJP को कब मिलेगा नया अध्यक्ष? तारीख आई सामने, दिल्ली में बैठकों की आहट, बढ़ी सियासी हलचल तेज़

BJP New President

BJP New President: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी की ओर से इस प्रक्रिया की घोषणा जून के मध्य तक की जाएगी और जून के अंत तक पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इसके लिए पार्टी के अंदर फिर से बैठकें शुरू हो गई हैं। पहलगाम हमले के बाद भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को रोक दिया गया था, (BJP New President)जिससे पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यकाल विस्तार मिला था। लेकिन अब संगठन चुनाव की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। हाल ही में दिल्ली समेत कई राज्यों में जिला और मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

जून के मध्य तक चुनाव प्रक्रिया की घोषणा

सूत्रों के अनुसार, जून के मध्य तक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया घोषित की जाएगी, जिसमें नामांकन, नामांकन वापसी और चुनाव की तिथियों की जानकारी शामिल होगी। इसके बाद जून के अंत तक चुनाव पूरा हो सकता है और नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए 18 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव जरूरी

भाजपा ने अब तक 14 प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आधे से अधिक प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव जरूरी हैं। इसलिए कम से कम 18 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पूरे होने आवश्यक हैं। पार्टी बाकी राज्यों के चुनाव को लेकर भी मंथन कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव पूरी कर चुके राज्य

महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव और घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड जैसे राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया अभी पूरी होनी बाकी है। पार्टी जल्द ही इन राज्यों के लिए भी घोषणाएं कर सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version