तमिलनाडु में बड़ा सियासी झटका! K. Annamalai को नहीं मिला टिकट, जानें वजह

Tamil Nadu Elections 2026

Tamil Nadu Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी बंगाल और असम के साथ तमिलनाडु में होने विधानसभा चुनाव
के लिए पूरी ताकत से चुनावी मैदान में जुटी हैं। भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं, (Tamil Nadu Elections 2026)लेकिन एक नाम जो सबसे अधिक सुर्ख़ियों में हैं तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का सूची में शामिल नहीं हैं। भाजपा के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है।

अन्नामलाई को क्यों नहीं मिला टिकट..?

बता दें तमिलनाडु बीजेपी के सबसे बड़े चेहरों शुमार के. अन्नामलाई का नाम इस लिस्ट में नहीं होना थोड़ा हैरानी वाला फैसला रहा हैं। हालांकि इसको लेकर खुद के. अन्नामलाई ने जवाब दिया हैं। अन्नामलाई ने इसको लेकर कहा कि भाजपा हाई कमान को भेजी गई संभावित उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम नहीं था। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद पार्टी को लिखित में सूचित कर दिया था कि इस बार वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सीट शेयरिंग में बीजेपी को 27 सीट मिली

तमिलनाडु में एआईएडीएमके की अगुवाई में भाजपा चुनाव लड़ रही हैं। तमिलनाडु में सीट शेयरिंग में भाजपा को 27 सीट मिली है, लेकिन पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल पर कुल 33 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने तमिलनाडु में 2026 के चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन अविनाशी से लड़ेंगे। पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन मायलापुर से उम्मीदवार हैं।

बड़े चहेरे जिनको मिला टिकट

अवाड़ी- एम. राजसिंह महिंद्रा,मायलापुर- डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन,विनाशी (एससी)- डॉ. एल. मुरुगन,कोयंबटूर नॉर्थ- वानती श्रीनिवासन,तिरुवन्नामलाई – सी. एलुमलाई,सत्तूर- नैनार नागेंद्रन,नागरकोइल – एम.आर. गांधी,विलावनकोड- विजयधारणी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version