ममता के गढ़ में उतरेंगे Suvendu Adhikari, 144 उम्मीदवारों की सूची के साथ BJP का बड़ा चुनावी दांव

West Bengal Election

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ने आगामी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा उस फैसले की हो रही है जिसमें भाजपा ने वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी को (West Bengal Election) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

ममता  के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी

भाजपा की पहली सूची के अनुसार सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। यह सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पारंपरिक और मजबूत सीट मानी जाती है। ऐसे में इस सीट पर होने वाला मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि दोनों ही नेता राज्य की राजनीति के बड़े चेहरे हैं।

बीजेपी की पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 144 प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने कई मौजूदा नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सूची के जरिए भाजपा ने राज्य में मजबूत चुनावी रणनीति का संकेत दिया है।

 बंगाल में होगा हाई-प्रोफाइल मुकाबला

सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा पहले भी चर्चा में रही है। दोनों नेता कई बार एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक हमले कर चुके हैं। अब जब भाजपा ने अधिकारी को सीधे ममता बनर्जी की सीट से उतारा है, तो यह मुकाबला राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा चुनावी संघर्ष बन सकता है।

उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दल अब अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में अन्य पार्टियां भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version