बूंदी के अक्षय शास्त्री बने युवाओं के लिए प्रेरणा, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में मिला सम्मान

Bundi News

Bundi News: चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष संगोष्ठी में देशभर से आए 500 से अधिक विद्वानों, ज्योतिषाचार्यों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस भव्य आयोजन में बूंदी निवासी ज्योतिषाचार्य अक्षय शास्त्री ने अपनी विद्वता और (Bundi News)प्रभावशाली वक्तृत्व से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
यह कार्यक्रम मेवाड़ यूनिवर्सिटी के संस्कृत एवं ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिनके कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

श्री साकेत पंचांग के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित अक्षय शास्त्री ने ज्योतिष के गूढ़ विषयों को सरल, तर्कसंगत एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया। उनके व्याख्यान को उपस्थित विद्वानों एवं श्रोताओं ने अत्यंत सराहा।
कार्यक्रम के दौरान ज्योतिष कंप्यूटर क्रांति के जनक अरुण बंसल द्वारा, कुलपति एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में, अक्षय शास्त्री को “उत्कृष्ट वक्ता” के सम्मान से नवाजा गया तथा उन्हें ज्योतिष की प्रतिष्ठित मानक उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंच पर उपस्थित प्रमुख विद्वानों में सुजाता मिश्रा (उड़ीसा), कुलदीप शर्मा (जयपुर), रमेश कुमावत (हस्तरेखा विशेषज्ञ), रमेश ग्रुप, नीरू भट्ट, अनीता शर्मा (काशी), शीला सराफ, अंक ज्योतिषी राजेंद्र जी शर्मा (श्रीगंगानगर), सिया भवानी पंचांग के श्याम मनोहर चतुर्वेदी , राहुल गौतम सहित कई ख्यातनाम ज्योतिषाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस सम्मान ने न केवल अक्षय शास्त्री के व्यक्तिगत योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई, बल्कि बूंदी जिले का नाम भी गौरवान्वित किया। अक्षय शास्त्री ने इस उपलब्धि को अपने गुरुओं, परिवार एवं सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी ज्योतिष विद्या के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version