38 हजार से ज्यादा पट्टे, हजारों प्रमाण पत्र और नई सुविधाएं… भजनलाल सरकार के शहरी सेवा शिविरों का बड़ा असर

Bhajanlal Sharma

Bhajanlal Sharma: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनकर उभरे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और शहरों को स्वच्छ, (Bhajanlal Sharma)सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाना है। शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी सेवाएं अब उनके घर के नजदीक ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है।

राज्य सरकार के अनुसार 12 जून से 13 जुलाई के बीच पूरे राजस्थान में 7,701 शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान 38,494 पट्टे, 12,163 नामांतरण तथा 6,811 भवन मानचित्र प्रकरणों का निस्तारण कर लोगों को बड़ी राहत दी गई। इसके अलावा 91,599 जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र तथा 5,644 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।

शहरी विकास और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शिविरों के दौरान 25,448 कचरा संभावित स्थलों को समाप्त किया गया और 2,517 नए सीवर कनेक्शन स्वीकृत किए गए। बेहतर रोशनी के लिए 19,978 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, जबकि 62,042 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर उन्हें फिर से चालू किया गया। इसके साथ ही 38,381 नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए।

जनकल्याण योजनाओं के तहत पालनहार योजना में 11,132 बच्चों का नव सत्यापन किया गया, वहीं पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 17,354 आवेदन प्राप्त कर पात्र छोटे कारोबारियों के लिए ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं समय-समय पर शिविरों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे, ताकि प्रदेश में सुशासन और जनकल्याण को और मजबूती मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version