कौन हैं ब्लैक क्लैड किल स्क्वाड? Mojtaba Khamenei की सुरक्षा के लिए बनी NOPO शील्ड

NOPO Shield

NOPO Shield: ईरान के नए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई की सुरक्षा के लिए ईरान ने अपनी सबसे खतरनाक और एलीट काउंटर-टेररिज्म यूनिट NOPO को तैनात कर दिया है फॉक्स न्यूज के अनुसार, NCRI के अधिकारी अली सफावी ने कहा, “अली खामेनेई के निधन के बाद NOPO अब मोजतबा खामेनेई की सुरक्षा करेगी.” यह फोर्स अब नए नेता की व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ राजनीतिक कैदियों वाली जेलों के आसपास भी तैनात है, ताकि किसी भी विरोध या कैदी विद्रोह को रोका जा सके. (NOPO Shield)कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 28 फरवरी के हमले में वे घायल हुए, लेकिन ईरानी अधिकारी और राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने इसे खारिज करते हुए कहा कि वे “पूर्ण रूप से सुरक्षित और स्वस्थ” हैं. वे अभी छिपे हुए हैं और सीमित संचार के साथ अत्यधिक सुरक्षित स्थान पर हैं.

जानिए NOPO फोर्स क्या है?

NOPO का पूरा नाम निरी-ए विझे-ये पासबान-ए विलायत है. इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी. यह ईरान की एक अत्यंत विशिष्ट और घातक स्पेशल फोर्स है. इसे ‘ब्लैक क्लैड’ दस्ते के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसके कमांडो सिर से पैर तक काले लिबास और गियर में होते हैं. मूल रूप से यह एक आतंकवाद विरोधी और बंधक बचाव यूनिट है. यह दस्ता सीधे तौर पर ईरान के सर्वोच्च सुरक्षा ढांचे के तहत काम करता है और इसे दुनिया की सबसे कठोर ट्रेनिंग पाने वाली ताकतों में गिना जाता है.

सादे कपड़ों में भी तैनात रहते

इसे ‘किल स्क्वाड’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इनका नियम ‘पहले शूट करना, फिर सवाल पूछना’ माना जाता है. इस यूनिट में शामिल होने के लिए शारीरिक और मानसिक परीक्षा के साथ-साथ ‘वैचारिक वफादारी’ का टेस्ट सबसे कड़ा होता है. इनके पास पश्चिमी और रूसी तकनीक से लैस बेहतरीन स्नाइपर राइफल्स, टैक्टिकल गियर और सर्विलांस उपकरण होते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा के आसपास ये जवान न केवल वर्दी में, बल्कि सादे कपड़ों में भी तैनात रहते हैं ताकि भीड़ में छिपे खतरे को पहचान सकें.

खामेनेई की सुरक्षा का जिम्मा अब NOPO

अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मोजतबा खामेनेई की सुरक्षा का जिम्मा अब NOPO को सौंपा गया है. इसे ‘शील्ड’ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह दस्ता अब मोजतबा के लिए एक पर्सनल प्रोटेक्शन यूनिट की तरह काम कर रहा है. इन्हें किसी भी संभावित हमले, विद्रोह या घुसपैठ को नाकाम करने के लिए तैनात किया गया है. NOPO को ‘किल स्क्वाड’ भी कहा जाता है क्योंकि यह अपनी आक्रामक रणनीति और दुश्मनों को खत्म करने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version