Aadhaar Card New Update:आधार कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। UIDAI ने आधार में ईमेल आईडी मुफ्त अपडेट करने की सुविधा की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब यूजर्स Aadhaar Mobile App के जरिए 31 दिसंबर 2026 तक अपनी ईमेल आईडी बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकेंगे। (Aadhaar Card New Update)इस अवधि के दौरान ईमेल आईडी अपडेट कराने पर कोई फीस नहीं लगेगी।
आधार सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
ईमेल ID को लेकर UIDAI के नए फैसले से करोड़ों आधार धारकों का फायदा होगा। क्योंकि वे घर बैठे ही ईमेल ID अपडेट कर सकेंगे। आधार सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऐसे में अगर आधार ईमेल ID से लिंक नहीं या पुरानी ईमेल ID बदलती है तो यह अच्छा मौका है।
पहले वसूली जाती थी 75 रुपये फीस
UIDAI पहले ईमेल ID अपडेट करने के लिए 75 रुपये फीस वसूलता था और साथ में GST भी कटता था। लेकिन अब 31 दिसंबर तक ईमेल ID फ्री में अपडेट करने की घोषणा UIDAI ने की है। आधार कार्ड यूजर्स कोई अतिरिक्त खर्च किए बिना घर बैठे अपनी ईमेल ID अपडेट कर सकेंगे।
ईमेल ID अपडेट करना क्यों जरूरी?
दरअसल, आजकल हर काम के लिए आधार कार्ड जरूरी है। बैंक सर्विस, इंश्योरेंस क्लेम, गवर्नमेंट स्कीम, डिजिटल वेरिफिकेशन और ऑनलाइन सर्विस का फायदा उठाने के लिए ईमेल ID की जरूरत पड़ती है। अगर आधार कार्ड में ईमेल ID अपडेट और सही होगी तो किसी भी अपडेट, नोटिफिकेशन या डिजिटल सर्विस का लाभ उठाना आसान हो जाएगा। पुरानी या गलत ईमेल होने पर मुश्किल आएगी।
मोबाइल में UIDAI का नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करें और आधार नंबर या फेस ऑथेंटिकेशन या अन्य वेरिफिकेशन वाला तरीका अपनाकर लॉगइन करें। Update Aadhaar या Update Email Address के ऑप्शन पर टैप करें। नई Email ID सबमिट करके रूल्स को फॉलो करें और अपडेटशन के लिए रिक्वेस्ट सबमिट करें, जिसके बादस सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
