TVK Party: थलपति विजय ने इतिहास रच दिया है. तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में डेब्यू करने वाली उनकी पार्टी TVK तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पार्टी ने राज्य की 234 सीटों में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की है. राज्य की दो बड़ी लेगेसी पार्टियां मिलकर भी 108 सीटें अपने नाम नहीं कर पाई हैं.(TVK Party) अब बड़ा सवाल ये है कि सरकार बनाने के लिए थलपति विजय किसके साथ हाथ मिलाएंगे?
तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटें हैं. इनमें से 108 सीटों पर विजय की TVK ने जीत दर्ज की. सत्ताधारी DMK केवल 59 सीटों पर सिमट गई, वहीं AIADMK के खाते में केवल 47 सीटें आईं. बाकी की 20 सीटें कांग्रेस, PMK और अन्य के खाते में गईं. नीचे टेबल में देखिए पूरा ब्रेकअपः
सरकार बनाने के लिए किससे हाथ मिलाएगी TVK?
विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई है, लेकिन उसके पास बहुमत के आंकड़े यानी 118 से 10 सीटें कम हैं. ऐसे में सरकार बनाने के लिए TVK को किसी न किसी के साथ की ज़रूरत है.
