10 फीट नीचे दबी चीज ने बढ़ाया सस्पेंस, सीकर में आखिर यह बम है या कुछ और….

Sikar News

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में गुरुवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उद्योग नगर थाना क्षेत्र के रीको इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक खेत में खुदाई के दौरान बम जैसी संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। देर रात सामने आई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, खेत में रास्ता बनाने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई का काम चल रहा था। जब खुदाई करीब 10 फीट गहराई तक पहुंची, तभी मिट्टी के बीच एक (Sikar News)धातु की वस्तु नजर आई। आकार और बनावट में यह वस्तु बिल्कुल हैंड ग्रेनेड या बम के खोल जैसी दिखाई दे रही थी। खतरे को भांपते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत काम रोक दिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रात करीब 11:30 बजे उद्योग नगर थाना अधिकारी राजेश कुमार बुडानिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को घेर लिया और एहतियात के तौर पर जिस गड्ढे में संदिग्ध वस्तु मिली थी, उसे पत्थरों से ढकवा दिया गया, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।

इलाका सील, जयपुर से बुलाई गई बम निरोधक टीम

थाना अधिकारी राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वस्तु वास्तव में क्या है और कितनी पुरानी है। सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को समझते हुए जयपुर से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। विशेषज्ञ टीम की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बम निरोधक विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने तक इलाके में आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। जांच के बाद ही यह तय होगा कि यह बमनुमा वस्तु निष्क्रिय है या किसी पुराने खतरे का हिस्सा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version