F-16 हमले की तबाही के बाद थाईलैंड-कंबोडिया ने अचानक सीज़फायर किया, जानिए क्या हुआ पीछे!

Ceasefire

Ceasefire: थाईलैंड और कंबोडिया ने शनिवार को घोषणा की कि उन्होंने सीमा पर जारी झड़पों को समाप्त करने के लिए संघर्षविराम को लागू करने के नए समझौते पर हस्ताक्षर किए जो स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से प्रभावी हो गया। संघर्षविराम समझौते में झड़प समाप्त करने के अलावा यह भी कहा गया है कि दोनों पक्ष भविष्य में कोई सैन्य गतिविधि नहीं करेंगे और किसी भी पक्ष की हवाई सीमा का सैन्य उद्देश्य के लिए उल्लंघन नहीं करेंगे। समझौते का एक और महत्वपूर्ण प्रावधान यह है कि थाईलैंड जुलाई में हुई झड़प के(Ceasefire)उपरांत बंदी बनाए गए 18 कंबोडियाई सैनिकों को “72 घंटे तक संघर्षविराम पूरी तरह प्रभावी रहने के बाद” वापस कंबोडिया भेजेगा।

उनकी रिहाई कंबोडियाई पक्ष की एक बड़ी मांग रही है। इससे कुछ समय पहले, कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि थाईलैंड ने शनिवार को देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक स्थान पर हवाई हमला किया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि हवाई हमले केवल थाईलैंड की ओर से किए गए। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार सुबह थाईलैंड ने एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात किए और उत्तर-पश्चिमी बंतेय मेन्चे प्रांत के सेरेई साओफान इलाके में एक ठिकाने पर चार बम गिराए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version