साइकिल वितरण के बाद विधायक के काफिले पर हमला, गांव में क्यों भड़का आक्रोश? जाने क्या है मामला

Bhilwara News

Bhilwara News: भीलवाड़ा जिले के रायपुर क्षेत्र के खेमाणा गांव में सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया को शनिवार को ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। गांव में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के समापन के बाद अचानक माहौल बिगड़ गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने (Bhilwara News)विधायक के काफिले को घेर लिया। ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और स्थिति तेजी से तनावपूर्ण हो गई।

बताया जा रहा है कि विधायक लादू लाल पितलिया किसी तरह तेज गति से वाहन भगाकर मौके से निकलने में सफल रहे, लेकिन उनके समर्थकों की पीछे चल रही गाड़ी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गई। आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और विधायक प्रतिनिधि रतन लाल सुथार सहित तीन लोगों के साथ जमकर मारपीट की। घायलों को बाद में रायपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक प्रतिनिधि रतन लाल सुथार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम को हाल ही में ग्राम पंचायत खेमाणा के भाजपा से जुड़े प्रशासक को पद से हटाए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version