राजस्थान में सफाई कर्मियों के लिए निराशाजनक खबर, 23 हजार पदों पर भर्ती पर रोक

Sweeper Recruitment

Sweeper Recruitment: राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया है। पहले जयपुर में सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया को रोका गया था, और(Sweeper Recruitment) अब पूरे प्रदेश में इसे स्थगित कर दिया गया है। यह कदम राज्यभर में सफाई कर्मचारी यूनियनों द्वारा उठाए गए विरोध और हड़ताल के बाद उठाया गया है।

सफाई कर्मियों की हड़ताल और विरोध

प्रदेश के विभिन्न जिलों में सफाई कर्मी बीते कुछ दिनों से भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनका आरोप था कि सफाई कर्मचारी पद के लिए बनाए गए अनुभव प्रमाण पत्र गलत थे और वाल्मीकि समाज से जुड़े सफाई कर्मचारियों के प्रमाण पत्र ही नहीं बनाए गए थे, जिससे वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे। इसके परिणामस्वरूप सफाई कर्मचारियों की यूनियनों ने हड़ताल शुरू कर दी थी।

23 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की योजना

सितंबर में राज्य सरकार ने सफाई कर्मियों के 23,820 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 185 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनकी आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी। सरकार के इस कदम से प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के लिए नई नियुक्तियों का रास्ता खुलने की उम्मीद थी, लेकिन अब भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version