राजस्थान को रेलवे की बड़ी सौगात! CM भजनलाल और रेल मंत्री ने दिखाई नई ट्रेन को हरी झंडी

Khatipura Railway Terminal

Khatipura Railway Terminal: जयपुर। राजस्थान को रेलवे विकास की बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खातीपुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। (Khatipura Railway Terminal)इसके साथ ही जयपुर के मेगा कोचिंग टर्मिनल और रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं का भी शुभारंभ किया गया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। उन्होंने सीकर के सुंदरपुरा में रेलवे स्टेशन विकसित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे खाटूश्यामजी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय रेल आज आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं की दिशा में आगे बढ़ रही है। नई रेल सेवाओं से राजस्थान में व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान को वर्ष 2026-27 में रेलवे विकास के लिए 10,228 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जो वर्ष 2009-14 की तुलना में करीब 15 गुना अधिक है। प्रदेश में वर्तमान में 76 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं।

खातीपुरा बनेगा रेलवे का बड़ा केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि 205 करोड़ रुपये की लागत से तैयार खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल जयपुर की रेलवे क्षमता को मजबूत करेगा। यहां करीब 450 ट्रेनों के मेंटेनेंस की सुविधा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन सेवा से राजस्थान और बिहार के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version