अवैध लिंग जांच पर जीरो टॉलरेंस! राजस्थान में माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की पूरी कहानी पढ़ें

Rajasthan News

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान में अवैध भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बार-बार गिरफ्तार हो चुके डॉक्टर मोहम्मद इम्तियाज पर आखिरकार कड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्थान मेडिकल काउंसिल ने उसका मेडिकल रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है, जिसके बाद अब वह राज्य में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस नहीं कर सकेगा।

डॉ. मोहम्मद इम्तियाज को पीसीपीएनडीटी सेल अब तक पांच बार अवैध भ्रूण लिंग जांच के मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बावजूद वह लगातार इस अवैध नेटवर्क का(Rajasthan News ) संचालन करता रहा और कानून की पकड़ से बचने की कोशिश करता रहा।

करीब सात साल पहले जोधपुर पुलिस ने उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था। खास बात यह रही कि किसी डॉक्टर की हिस्ट्रीशीट खोले जाने का यह राज्य का पहला मामला माना जाता है। राजस्थान मेडिकल काउंसिल की इस कार्रवाई को अवैध भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी और सख्त कार्रवाई माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version