राजस्थान फोन टैपिंग केस में लोकेश शर्मा गिरफ्तार ! 2021 में नेताओं के फोन टैपिंग का मामला

Phone Taping Case Rajasthan:राजस्थान में नेताओं के फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। (Phone Taping Case Rajasthan:)दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया, हालांकि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही अधिकारियों द्वारा इस गिरफ्तारी की पुष्टि की जाएगी।

राजस्थान फोन टैपिंग केस की पृष्ठभूमि

राजस्थान में 2021 में कांग्रेस सरकार के दौरान राजनीतिक संकट उत्पन्न हुआ था, जब कुछ विधायक सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए थे।

इसी दौरान एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का जिक्र था। इस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार ने अवैध तरीके से फोन टैप करवाए। इसके बाद इस मामले में एक FIR दर्ज की गई, जिसमें लोकेश शर्मा को आरोपी बनाया गया।

लोकेश शर्मा का इस केस में नाम कैसे आया?

लोकेश शर्मा, जो उस वक्त अशोक गहलोत के OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) थे, उस ऑडियो क्लिप के माध्यम से इस मामले में शामिल हुए।

यह ऑडियो क्लिप सार्वजनिक होने के बाद शेखावत ने राजस्थान सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए थे। शर्मा ने बाद में पुलिस से पूछताछ के दौरान दावा किया था कि उन्हें उस ऑडियो क्लिप वाली पेन ड्राइव दी गई थी, जिसे उन्होंने सर्कुलेट किया था। हालांकि, उन्होंने खुद को फोन टैपिंग में शामिल होने से इनकार किया था।

लोकेश शर्मा से पहले हुई थी पूछताछ

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पहले भी लोकेश शर्मा से इस मामले में पूछताछ की थी। उस दौरान शर्मा ने कहा था कि उन्हें फोन टैपिंग से कोई लेना-देना नहीं है, और उन्होंने जो कुछ भी बताया, वह सिर्फ पेन ड्राइव में मिली जानकारी के आधार पर था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version