पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की बात की, बिहार में चुनावी हलचल तेज!

Bihar CM 2025

Bihar CM 2025: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि अगर उनके भतीजे चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी।(Bihar CM 2025) उनका कहना था, “चिराग पासवान हमारे घर का लड़का है, और अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमारे लिए गर्व की बात होगी, लेकिन यह तभी संभव है जब बिहार की जनता ऐसा चाहें।”

बिहार की राजनीतिक जागरूकता पर प्रकाश डाला

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार की जनता बहुत ही पॉलिटिकललाइज है और वे सोच-समझकर वोट देते हैं। “बिहार के लोग किसी को भी मुख्यमंत्री बनाएंगे, तो यह उनका चुनाव होगा। अगर चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह पासवान परिवार के लिए गर्व की बात होगी।”

जीतन राम मांझी पर प्रतिक्रिया

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा बिहार SIR के बाद वोटर लिस्ट को शुद्ध बताने पर प्रतिक्रिया देते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा, “जीतन राम मांझी सरकार में हैं, इसलिए सरकार के पक्ष में बोल रहे हैं, लेकिन राजनेताओं को निष्पक्ष होकर बोलना चाहिए।”

पशुपति कुमार पारस ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि इस पर चुनाव आयोग के बाद बात हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार उनका बेटा यश पासवान भी विधानसभा चुनाव में उतरेंगे और वह अलौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा करेंगे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version