“नेपाल में जेल तोड़कर भागे 13,000 कैदी, एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई, क्या भारत के लिए खतरा?”

India-Nepal border

India-Nepal border: नेपाल में तख्तापलट और बिगड़ते हालात के बीच एक चिंताजनक खबर सामने आई है। 13,000 से अधिक कैदी नेपाल की जेलों से फरार हो गए हैं। सेना और पुलिस अब इन फरार कैदियों को पकड़ने में जुटी हुई हैं। नेपाल के अशांत हालात और दंगों के बीच, भारतीय सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल के रामेछाप जिले की जेल में कैदियों ने भागने की कोशिश की,(India-Nepal border) जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। इस गोलीबारी में 12-13 कैदी घायल हो गए, जिसमें से दो की मौत हो गई। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, बुधवार को जनरेशन Z प्रदर्शनों के बीच जेल तोड़ने की कोशिशें तेज हो गईं।

भारतीय सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल की जेलों से भागे 35 कैदियों को पकड़ा है। ये सभी कैदी नेपाल में अशांति और दंगों के बीच फरार हुए थे। एसएसबी ने उत्तर प्रदेश में 22, बिहार में 10 और पश्चिम बंगाल में तीन कैदियों को पकड़ा। ये कैदी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता जारी

नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और विरोध प्रदर्शनों के चलते जेल तोड़ने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। रामेछाप जिले की जेल में हुई गोलीबारी ने और भी तनाव बढ़ा दिया है। इसके साथ ही काठमांडू के पास स्थित रसवा जेल से कुख्यात अपराधी उदय सेठी भी फरार हो गया है।

भारत ने अपनी सीमा की सुरक्षा को मजबूत किया

नेपाल में बढ़ते हालात और कैदियों के फरार होने के बीच भारत ने अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। एसएसबी ने नेपाल से भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है, ताकि भारत में कोई अप्रिय घटना न हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version