स्कूल बंद, सड़कों पर पानी-पानी! गुजरात-पंजाब में भारी बारिश, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी!

Monsoon 2025

Monsoon 2025: दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि मानसून किसी भी समय राजधानी में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है। आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और 55 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। (Monsoon 2025)अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 2 9°C तक रहने का अनुमान है। AQI में सुधार: सुबह 6 बजे दिल्ली का AQI 88 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है

गुजरात: कई इलाकों में जलभराव, स्कूल-कॉलेज बंद

गुजरात में मानसूनी बारिश तेज हो गई है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पंजाब: मानसून पहुंचा, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का और गुरदासपुर में भारी बारिश की संभावना है। जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और मानसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश: कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज

वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, चंदौली, अयोध्या, गोंडा और बलरामपुर में मध्यम बारिश का अनुमान है। ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

बिहार: मानसूनी बारिश की चेतावनी

पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, औरंगाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय जैसे जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान: भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट

चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश की आशंका है। ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर भारत: नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में रेड अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रेड अलर्ट इन राज्यों में जारी है। दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। कर्नाटक में शाम तक बारिश होने की संभावना है, जबकि महाराष्ट्र के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी है। मुंबई में सुबह से ही बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश का अनुमान है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version