गुजरात से सूरत तक जलप्रलय, दिल्ली को मानसून का इंतजार, मौसम विभाग ने बढ़ाई चिंता!

monsoon news

monsoon news: देशभर में मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है, हालांकि दिल्ली को अभी भी इसका इंतजार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 25 जून बुधवार को दिल्ली में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही राजधानी में (monsoon news)भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

मध्य, पूर्व और उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देश के कई हिस्सों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है और लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित 16 राज्यों में भारी वर्षा हो रही है। गुजरात के सूरत में सोमवार और मंगलवार को 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी

आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले सात दिनों में पूर्वोत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते कई राज्यों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और सिक्किम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, कर्नाटक और केरल में येलो अलर्ट है।

उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से सक्रिय हुआ मानसून

गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिम मानसून इस साल सामान्य से एक सप्ताह पहले ही 24 मई को केरल पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद इसकी गति धीमी हो गई थी।

अब एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ी है और उत्तर-पश्चिम भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। IMD के अनुसार अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश देखने को मिल सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version