LPG-PNG पर राहत! ईरान सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा अपडेट, खत्म होगा गैस का संकट?

LPG supply India

LPG supply India: ईरान में सीज़फायर के बाद से हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या एलपीजी, पीएनजी, पेट्रोल और डीजल पर सिर दर्द अब खत्म हो जाएगा. यानी क्या अब जनता को पहले की तरह ही आसानी से एलीपी गैस सिलेंडर मिलने लगेंगे? इसको लेकर भारत सरकार की ओर से ताजा बयान सामने आया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया है(LPG supply India) कि सरकार रोजाना लगभग एक लाख सिलेंडर बेच रही है.

मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ”एलपीजी वितरकों और पेट्रोल पंपों के पास पर्याप्त स्टॉक है और किसी भी तरह की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं है. वहीं घरेलू LPG की सप्लाई सामान्य बनी हुई है, जिसमें 98% बुकिंग ऑनलाइन हो रही हैं.” मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई 70 फीसदी तक बहाल हो गई है.  14 मार्च से अब तक लगभग 1 लाख 6 हजार टन एलपीजी बेची जा चुकी है और रोज़ाना 6 हजार से 6 हजार पांच सौ टन की बिक्री हो रही है.

LPG सिलेंडर को लेकर भी सरकार

इतना ही नहीं पांच किलो के एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी सरकार ने बड़ी अपडेट दी. मंत्रालय ने बताया कि सहायता उपायों में बिना आईडी के पांच किलो वाले सिलेंडर की सप्लाई को दोगुना करना शामिल है. रोज़ाना लगभग 1 लाख सिलेंडर बेचे जा रहे हैं और 23 मार्च से अब तक कुल 11 लाख सिलेंडर बिक चुके हैं.

उद्योगों को होने वाली सप्लाई

मंत्रालय ने बताया की लोगों की जागरुकता के लिए देश भर में 2400 से ज़्यादा जागरूकता कैंप भी लगाए गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि प्राकृतिक गैस के मामले में घरेलू इस्तेमाल को प्राथमिकता दी जा रही है. उद्योगों को होने वाली सप्लाई लगभग 80% तक बहाल हो गई है और उर्वरक क्षेत्र को होने वाली सप्लाई 95% तक पहुंच गई है. इसके अलावा एलपीजी गैस इस्तेमाल करने वालों को पीएनजी पर शिफ़्ट करने की कोशिशें भी की जा रही है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version