बंगाल की सियासत में राजस्थान का दबदबा, TMC की हैट्रिक टूटी

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है, जिसमें झुंझुनूं का जलवा भी देखने को मिलेगा, क्‍योंक‍ि झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ निवासी और पश्चिम बंगाल कैडर के रिटायर IPS डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया व‍िधायक बन गए. बीजेपी की टिकट पर जगतदल (Bengal Politics)विधानसभा से करीब 20 हजार वोटों से चुनाव जीत लिया है.

डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया ने तृणमूल कांग्रेस के सोमनाथ श्याम को हराया. डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया ने इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस को हैट्रिक बनाने से रोका है. पिछले दो चुनावों में लगातार टीएमसी के उम्मीदवार यहां पर चुनाव जीतते आए हैं.

1990 बैच के IPS थे डॉ. राजेश 

मुकुंदगढ़ में जन्मे, पले, बढ़े और पढ़े डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया 1990 बैच के IPS अध‍िकारी थे. पश्चिम बंगाल कैडर मिला था. वे कोलकाता के पुलिस कमिश्नर तक रहे. जनवरी 2026 में रिटायर हुए. रिटायरमेंट के 3 महीने बाद ही आज वे जगतदल से विधायक चुने गए हैं. डॉ. राजेश कुमार को लंबा पुलिस सेवा का अनुभव है.

डॉ. राजेश कुमार सुरोलिया अपने परिवार की तीसरी पीढी है, जो बतौर जनप्रतिनिधि चुने गए हैं. उनके परदादा केदारमल सुरोलिया और पिता श्यामसुंदर सुरोलिया मुकुंदगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन रह चुके हैं. जगतदल में चुनाव प्रचार करने झुंझुनूं जिले से भी उनके काफी प्रशंसक और परिवार के लोग पहुंचे थे.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version