जयपुर में भीषण गर्मी! बदल जाएगा स्कूलों का समय, DM का आदेश जारी

Jaipur News
Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में गर्मी अब विकराल रूप लेने लगी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन के साथ स्कूली बच्चों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। सुबह से ही पड़ रही कड़ी धूप के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है।

इसी स्थिति को देखते हुए जयपुर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। (Jaipur News)भीषण गर्मी के चलते 23 अप्रैल (गुरुवार) से जयपुर में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे।

आदेश का पालन नहीं करने पर होगी…

जयपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया गया है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका असर ना पड़े. स्कूलों के समय में बदलाव के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया और इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है. आदेश का पालन नहीं किए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान में कई जगहों पर पारा 40 डिग्री….

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार (22 अप्रैल) को राजस्थान में पारा चढ़ गया और कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झुंझुनू के पिलानी में 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

तापमान में और होगा इजाफा

चित्तौड़गढ़ में 42.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि चूरू और कोटा में क्रमशः 42.4 और 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राज्य की राजधानी जयपुर में भी भीषण गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा. विभाग ने तापमान में और इजाफे की भविष्यवाणी की है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version