CJP Founder Abhijeet Dipke: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (CJP Founder Abhijeet Dipke) को थप्पड़ मारे गए. दीपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जयपुर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसी बीच भीड़ में से एक युवक ने अभिजीत दीपके को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. इस थप्पड़कांड के बाद CJP संस्थापक दीपके का पहला बयान सामने आया है. जानकारी के अनुसार, भीड़ के बीच तीन लोग एक साथ पहुंचे, जिनमें से एक ने आगे बढ़कर अभिजीत दीपके को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए. बात में तुरंत पुलिस कई लोगों को हिरासत में लिया और थाने लेकर गई है.
थप्पड़कांड के बाद पहला बयान
विरोध प्रदर्शन के बीच जयपुर में हुए थप्पड़कांड के बाद अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमले डर और कायरता की निशानी हैं. हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे. मैं गांधी और अंबेडकर का अनुयायी हूं और शांति व प्रेम के साथ यह लड़ाई लड़ता रहूँगा. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए.
अभिजीत दीपके के साथ हुए थप्पड़कांड के बीच प्रदर्शन के दौरान कई लोगों के मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई. एक तरफ अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने की घटना से मौके पर हड़कंच गया तो विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच से अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित रखने को लेकर अनाउंस होता रहा. घटना को लेकर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीजेपी संस्थापक (CJP Founder Abhijeet Dipke) अपने समर्थकों के कंधे पर बैठकर मंच की ओर आगे बढ़ रहे हैं.
इसी बीच उनके गले में पड़े गमछे को पहले कोई खींचता है. फिर भीड़ के बीच से अभिजीत दीपके को एक के बाद एक कई थप्पड़ मार दिए. दीपके को थप्पड़ पड़ते ही उनके अगल-बगल में मौजूद समर्थकों ने तुरंत थप्पड़ मारने वालों को पकड़ लिया और उन्हें पीट दिया.
