जयपुर के होटल में कॉन्स्टेबल पर युवती से रेप का आरोप, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान की राजधानी जयपुर से पुलिस विभाग को शर्मिंदा कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जालूपुरा थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जोधपुर ग्रामीण में तैनात कॉन्स्टेबल पप्पू लाल को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. (Rajasthan Crime)आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का विश्वास जीता और फिर होटल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की.

शादी की बातों से शुरू हुआ था संपर्क

जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी कॉन्स्टेबल पप्पू लाल बेरवा की मुलाकात नवंबर 2025 में शादी के सिलसिले में हुई थी. दोनों के बीच रिश्ते की बात चल रही थी जिसके बाद से ही वे लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे. करीब एक साल तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही और आरोपी लगातार युवती को शादी का भरोसा दिलाता रहा.

पुलिस जांच में सामने आया कि जनवरी 2026 में आरोपी पप्पू लाल अपनी ड्यूटी से छुट्टी लेकर जयपुर आया था. यहां उसने युवती को मिलने के बहाने एक होटल में बुलाया और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब युवती ने इस कृत्य का विरोध किया तो आरोपी ने दोबारा शादी की बात बोलकर उसे शांत करवा दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को तीन बार अलग-अलग मौकों पर होटल बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया.

शादी के नाम पर सिर्फ धोखा

जब युवती को यह अहसास हुआ कि कॉन्स्टेबल उसे शादी के नाम पर सिर्फ धोखा दे रहा है और उसका इस्तेमाल कर रहा है तो उसने साहस जुटाया और जालूपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसके बयान दर्ज किए और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया.

पुलिस की बड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के निर्देश और एडीसीपी बजरंग सिंह शेखावत के सुपरविजन में जालूपुरा थानाधिकारी (SHO) हवा सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. इस टीम में कॉन्स्टेबल शिवराज की विशेष भूमिका रही जिन्होंने आरोपी को धर दबोचा. शुक्रवार को आरोपी पप्पू लाल को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (JC) में जेल भेज दिया गया है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version