जंग पर ब्रेक! इजराइल और लेबनान में 10 दिन का सीजफायर, दुनिया ने ली राहत की सांस

Israel Lebanon ceasefire

Israel Lebanon ceasefire: मिडिल ईस्ट से ईरान जंग के बाद अब लेबनान को लेकर राहत भरी खबर आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि इजरायल और लेबनान 10 दिनों के सीजफायर पर राजी हो गए हैं. बता दें, पिछले कई हफ्तों से ईरान-यूएस जंग रुकने के बाद (Israel Lebanon ceasefire)भी इजरायल लगातार लेबनान पर हमला कर रहा था.

 34 वर्षों में यह पहली ऐसी

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि इस समझौते की नींव वाशिंगटन में रखी गई, जहां इजरायल और लेबनान के प्रतिनिधियों ने आमने-सामने मुलाकात की. गौर करने वाली बात यह है कि इन दोनों देशों के बीच 34 वर्षों में यह पहली ऐसी औपचारिक बैठक थी. इस बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल रहे.

पूरी दुनिया में 9 युद्धों को सुलझाना मेरे…

हमेशा की तरह अपने चिर-परिचित अंदाज में ट्रंप ने इसका श्रेय लेते हुए कहा, ‘पूरी दुनिया में 9 युद्धों को सुलझाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है, और यह मेरा 10वां युद्ध होगा जिसे मैं शांत करूंगा.’ ट्रंप ने लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत को ‘शानदार’ करार दिया. उन्होंने साफ किया कि यह 10 दिनों का युद्धविराम सिर्फ एक शुरुआत है, जिसका अंतिम मकसद क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करना है.

ट्रंप ने साथ ही कहा कि उन्होंने उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री रुबियो और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन को दोनों देशों के साथ मिलकर एक ज्यादा टिकाऊ समझौता करने का काम सौंपा है।

ट्रंप ने पीएम नेतन्याहू और राष्ट्रपति जोसेफ औन को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दे दिया है. साल 1983 के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों के शीर्ष नेता एक मेज पर बैठकर शांति की सार्थक चर्चा करेंगे. लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version