490 करोड़ कैश, 27 किलो सोना, सोने की ब्रा-पैंटी… वायरल खबर के पीछे क्या है असली कहानी?

Social Media Viral

Social Media Viral: इराक की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब एक महिला सांसद के घर कथित छापेमारी से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल दावों के मुताबिक, हिंद अल-अब्बासी के घर से 57 मिलियन डॉलर नकद, 27 किलो सोना और सोने से बनी ब्रा-पैंटी जैसी लग्जरी वस्तुएं बरामद हुईं।(Social Media Viral)हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है

दरअसल, इराक सरकार भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़े अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत कई सांसदों और अधिकारियों के घरों पर छापे मारे गए. तस्वीरों के मुताबिक़, हिंद अल-अब्बासी इन्हीं में से एक हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उनके घर से भारी मात्रा में नकदी और सोना मिला है. कुछ रिपोर्ट्स में सोने की बनी ब्रा और पैंटी का भी जिक्र है जो वायरल तस्वीरों के साथ फैल रहा है. इराकी मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की गई तस्वीरों में नकदी के ढेर, सोने की ईंटें और लग्जरी सामान दिख रहे हैं. लेकिन क्या वाकई सांसद हिंद अल अब्बासी का इन तस्वीरों से कोई लेना देना है?

इराकी सरकार की रेड में एक

जानकारी के मुताबिक़, इराकी सरकार की रेड में एक साथ 47 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें सांसद और सरकारी अधिकारी शामिल हैं. सबसे ज्यादा चर्चा सोने से बनी ब्रा और पैंटी को लेकर हो रही है. वायरल पोस्ट्स में इसे “गोल्डन अंडरगारमेंट्स” बताया जा रहा है. हालांकि कई फैक्ट चेकर्स और सूत्रों का कहना है कि यह हिस्सा पूरी तरह वेरिफाइड नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स इसे लग्जरी गोल्ड आइटम्स के रूप में बता रही हैं जबकि कुछ इसे अतिरंजित बता रहे हैं.

 सोने की ब्रा और पैंटी

यह कार्रवाई सिर्फ एक सांसद तक सीमित नहीं है. सांसद आलिया नासिफ के घर से भी 20 अरब इराकी दीनार (करीब 15.5 मिलियन डॉलर) और सोना बरामद हुआ है. आलिया और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सोने की ब्रा और पैंटी इसी सांसद के घर से मिली है. कुल मिलाकर इस अभियान में सैकड़ों करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

PM ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

इराक के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति की बात कही है. सरकार का कहना है कि देश को नई शुरुआत की जरूरत है और भ्रष्ट तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा. काउंटर टेररिज्म यूनिट्स ने ग्रीन जोन समेत कई जगहों पर छापेमारी की. तस्वीरें वायरल होते ही लोग कमेंट्स में हैरानी जता रहे हैं. कुछ लिख रहे हैं “भ्रष्टाचार की हद पार कर दी”, तो कुछ कह रहे हैं “सोने की ब्रा-पैंटी का क्या मतलब है?”. हालांकि कुछ यूजर्स इसे फेक न्यूज भी बता रहे हैं.

सच्चाई क्या है?

भ्रष्टाचार विरोधी अभियान और छापों की खबर सही है. नकदी और सोने की बरामदगी की रिपोर्ट्स कई मीडिया सोर्सेज में हैं. लेकिन सोने की ब्रा-पैंटी समेत कुछ खास दावे अभी आधिकारिक पुष्टि के इंतजार में हैं. इराकी अधिकारियों ने हर डिटेल की पुष्टि नहीं की है. इराक लंबे समय से भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रहा है. तेल संपदा वाले देश में राजनीतिक और सरकारी पदों पर बैठे लोग अकूत संपत्ति जमा करते रहे हैं. यह अभियान सरकार की इमेज सुधारने और पारदर्शिता लाने की कोशिश माना जा रहा है.

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version