ईरान का सनसनीखेज दावा: ‘हमें बदनाम करने के लिए 9/11 जैसा हमला कर सकती है एपस्टीन लॉबी’

International News

International News: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े अमेरिका के लॉबी ग्रुप को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह नेटवर्क 11 सितंबर के हमलों जैसा एक आतंकवादी हमला करने और इसका झूठा आरोप तेहरान पर (International News)मढ़ने की साजिश रच रहा है.

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा है, ‘मैंने सुना है कि एपस्टीन के नेटवर्क के बचे हुए सदस्यों ने 9/11 जैसी घटना को अंजाम देने और इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने की साजिश रची है.’

तेहरान आतंकवाद का कड़ा विरोध

अली लारीजानी ने आगे कहा कि तेहरान आतंकवाद का कड़ा विरोध करता है और अमेरिकी जनता को अपना दुश्मन नहीं मानता. लारीजानी ने कहा, ‘ईरान मौलिक रूप से ऐसी आतंकी साजिशों का विरोध करता है और अमेरिकी लोगों के साथ हमारा कोई युद्ध नहीं है.’

उनका यह बयान उस वक्त आया है, जब अमेरिका और ईरान में से कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं है. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं. इसके साथ ही इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को भी निशाना बना रहा है. पलटवार करते हुए ईरान, इजरायल की ओर मिसाइलें दाग रहा है. इसके अलावा मिडिल ईस्ट देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को भी तबाह कर रहा है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version