Iran Trump tension: नेतन्याहू के इशारों पर चलेंगे तो क्षेत्र जल उठेगा…’ ट्रंप की धमकी पर ईरान का तीखा पलटवार

Iran Trump tension: मिडिल ईस्ट में तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई अपशब्दों से भरी और बेहद आक्रामक धमकी के कुछ ही घंटों बाद, तेहरान ने कड़ा पलटवार किया है. ईरान ने चेतावनी दी है कि वाशिंगटन का यह अड़ियल रुख न(Iran Trump tension) केवल खाड़ी क्षेत्र को आग में झोंक देगा, बल्कि खुद अमेरिका के लिए भी ‘जीता-जागता नर्क’ साबित होगा.

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद-बगेर गालिबाफ ने ईरान को दी गई ट्रंप की अपशब्दों से भरी धमकी के तुरंत बाद ट्वीट किया, ‘आपके लापरवाह कदम संयुक्त राज्य अमेरिका को हर एक परिवार के लिए एक जिंदा नर्क की ओर में खींच रहे हैं. अगर आप नेतन्याहू के आदेशों का पालन करने पर अड़े रहे तो हमारा पूरा क्षेत्र जलने वाला है. कोई गलती न करें: आप इन युद्ध अपराधों के जरिए कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे.’

होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोल दो….

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ईरान को तुरंत होर्मुट स्ट्रेट खोलना होगा, नहीं तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. उन्होंने कहा कि मंगलवार को पावर प्लांट और पुल उड़ा दिए जाएंगे. साथ ही कहा कि या तो होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोल दो, वरना नरक बना देंगे.

इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक और पोस्ट किया है. ट्रूथ पर किए पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम!’ भारतीय समय के मुताबिक, उस वक्त बुधवार के सुबह 6.30 बजे होंगे. इसका सीधा संकेत है कि ट्रंप ने ईरान पर हमले का समय बताया है.

बता दें, अमेरिका ने अहम जलमार्ग रूट होर्मुज स्ट्रेट को खोलने को लेकर ईरान को अल्टिमेटम दिया है. होर्मुज स्ट्रेट से क्रूड ऑयल और गैस का ग्लोबल खपत का पांचवां हिस्सा यहां से आता जाता है. ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद इस रूट को बंद कर दिया था. जिसके बाद सैंकड़ों टैंकर होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं. इसकी वजह से भारत समेत कई देशों में एनर्जी क्राइसिस के संकेत दिख रहे हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version