अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर बड़ा आयोजन! राजस्थान में पहली बार, CM देंगे ₹13 करोड़ के चेक और भूमि आवंटन

International MSME Day
International MSME Day: जयपुर। राजस्थान में पहली बार अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस (27 जून) पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण, अनुदान और सब्सिडी के 13 करोड़ रुपये से अधिक के डमी चेक प्रदान करेंगे।(International MSME Day) साथ ही, रीको की योजनाओं के लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र और ऑफर लेटर भी सौपेंगे। इस दौरान राजस्थान इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट पॉलिसी, ओडीओपी कॉफी टेबल बुक और रैम्प (राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) पोर्टल भी लॉन्च करेंगे।
कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, राज्यमंत्री  के. के. विश्नोई, मुख्य सचिव  वी. श्रीनिवास, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल और आयुक्त  नीलाभ सक्सेना सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस दौरान एक जिला एक उत्पाद नीति, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना,  राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, एकीकृत कलस्टर विकास योजना, रैम्प और राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को चेक दिए जाएंगे। साथ ही, रीको की डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी के आवंटन पत्र और ऑफर लेटर भी प्रदान किए जाएंगे। रेंटल पॉलिसी के तहत भी ऑफर लेटर दिए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version