Hormuz Strait: नई दिल्ली। भारत के दो और जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार कर गए हैं. इन जहाजों में LPG है और इनके दो से ढाई दिन में भारत पहुंचने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक, पाइन गैस और जग वसंत होर्मुज स्ट्रेट को पार कर चुके हैं. दोनों जहाज सोमवार सुबह (Hormuz Strait)फारस की खाड़ी से रवाना हुए थे.
भारत तक पहुंचने में जहाज
दोनों जहाज एक-दूसरे के करीब चल रहे हैं. शिपिंग मिनिस्ट्री के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों जहाज पर लगभग 92,000 टन LPG है. उन्होंने बताया कि खाड़ी से भारत तक पहुंचने में जहाज को आमतौर पर दो से ढाई दिन लगते हैं.
जहाज ट्रैकिंग आंकड़ों से पता चलता है कि होर्मुज स्ट्रेट को पार करने से पहले दोनों LPG टैंकर ईरान के लारक और क्वेशम द्वीपों के बीच के जलक्षेत्र से होकर गुजरे थे.
ये दोनों जहाज उन 22 भारतीय झंडे वाले जहाज में शामिल हैं जो पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद फारस की खाड़ी में फंस गए थे. 28 फरवरी से युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद हो गया है. होर्मुज स्ट्रेट ईरान और ओमान के बीच संकरा रास्ता है, जहां से तेल और गैस की सप्लाई होती है.
