राजस्थान में निजी पुलिस सुरक्षा महंगी! लेकिन क्या सरकार दरों में बदलाव करेगी? जानिए अंदर की खबर

Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान में निजी तौर पर पुलिस सुरक्षा लेना अब और महंगा हो गया है। राज्य सरकार की नीति के अनुसार, हर साल 10% की वृद्धि के प्रावधान के चलते 1 जनवरी 2025 से नई दरें लागू कर दी गई हैं। (Rajasthan News)बढ़ी हुई दरों को लेकर सरकार संशोधन पर विचार कर रही है।

सरकारी आदेश और नई दरों पर विचार

पुलिस आयोजना, आधुनिकीकरण, कल्याण एवं पुनर्गठन की एडीजी डॉ. प्रशाखा माथुर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नए वर्ष से पुलिस सुरक्षा बल की सेवा बढ़ी हुई दरों पर मिलेगी। बढ़ी हुई दरों को लेकर सरकार में मंथन चल रहा है, क्योंकि कई जगहों पर ये दरें बहुत अधिक मानी जा रही हैं।

किन्हें मुहैया कराया जाता है पुलिस बल?

विभिन्न आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अलावा, बैंक, केंद्र सरकार के कार्यालयों, पोस्ट ऑफिस, निजी संस्थानों और अन्य संगठनों को भी सुरक्षा के लिए पुलिस बल दिया जाता है।

निजी पुलिस सुरक्षा की नई दरें

1 जनवरी 2025 से लागू नई दरों के अनुसार, विभिन्न रैंकों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निम्नलिखित शुल्क निर्धारित किए गए हैं:

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: ₹23,041 प्रतिदिन
  • उपाधीक्षक: ₹20,110 प्रतिदिन
  • सीआई (सर्किल इंस्पेक्टर): ₹17,085 प्रतिदिन
  • एसआई (सब-इंस्पेक्टर): ₹14,639 प्रतिदिन
  • एएसआई (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर): ₹13,078 प्रतिदिन
  • हेड कांस्टेबल: ₹10,294 प्रतिदिन
  • कांस्टेबल: ₹10,233 प्रतिदिन

सरकार कर रही है दरों पर पुनर्विचार

बढ़ी हुई दरों को लेकर सरकार स्तर पर मंथन जारी है। माना जा रहा है कि इन दरों में संशोधन किया जा सकता है ताकि निजी संगठनों पर अधिक वित्तीय भार न पड़े।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version