तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार… आखिर क्यों दे रही सरकार इतना पैसा?

Government Scheme News

Government Scheme News: आंध्र प्रदेश में अब ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को सरकार की तरफ से नकद इनाम मिलेगा. राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को एक जनसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब तीसरा बच्चा होने पर परिवार को 30,000 रुपये और चौथा बच्चा होने पर 40,000 रुपये की आर्थिक मदद तुरंत दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने श्रीकाकुलम(Government Scheme News) जिले के नरसन्नापेटा में ‘स्वर्ण आंध्र-स्वच्छ आंध्र’ कार्यक्रम के दौरान जनता के बीच खुद माइक संभालकर यह घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस नई योजना की पूरी जानकारी और विस्तृत खाका अगले एक महीने के भीतर जारी कर दिया जाएगा.

इससे पहले मार्च 2025 में विधानसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने सिर्फ दूसरे बच्चे के जन्म पर 25,000 रुपये देने पर विचार करने की बात कही थी. हालांकि, बाद में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने जानकारी दी कि सरकार ने इस फैसले को बदलते हुए अब इसे तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर भी लागू करने का निर्णय लिया है.

हर महिला औसतन 2.1 बच्चों

मुख्यमंत्री नायडू ने राज्य में घटती जन्मदर को लेकर गहरी चिंता जताई है. उनका कहना है कि आबादी को स्थिर रखने के लिए हर महिला औसतन 2.1 बच्चों को जन्म दे, यह जरूरी है. लेकिन आंध्र प्रदेश में यह दर लगातार गिर रही है, जिससे आने वाले समय में राज्य की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि आजकल लोग अच्छी कमाई होने की वजह से केवल एक बच्चा रखना पसंद करते हैं. कई लोग तो दूसरा बच्चा तभी पैदा करते हैं जब उन्हें बेटा न हो. इस सोच के कारण आबादी नहीं बढ़ पा रही है.

बच्चों को एक बोझ मान….

सीएम नायडू ने लोगों की सोच पर बात करते हुए कहा कि अक्सर लोग बच्चों को एक बोझ मान लेते हैं, जबकि यह सोच पूरी तरह गलत है. बच्चे असल में देश और परिवार के लिए एक ‘संपत्ति’ की तरह होते हैं, जो भविष्य में फायदा पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि वे अपनी नीतियों से इस बात को सच साबित करके दिखाएंगे. अब समाज को मिलकर जनसंख्या बढ़ाने के लिए काम करना होगा.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version