सुबह-सुबह कांपी कश्मीर घाटी, 4.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत, लोग घर छोड़ बाहर निकले

India Pakistan Earthquake

India Pakistan Earthquake: श्रीनगर। सोमवार की तड़के करीब 5:35 बजे कश्मीर घाटी एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल उठी।मध्यम तीव्रता के इस भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पाकिस्तान के कुछ सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए। (India Pakistan Earthquake) सुबह की नींद में आए इन झटकों से लोग घबरा गए और कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हनजीवेरा बाला के पास स्थित था,जो श्रीनगर से लगभग 23 किलोमीटर दूर है।रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 दर्ज की गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह के काफी करीब था,जिसे शैलो डेप्थ कहा जाता है।इसी वजह से कम तीव्रता के बावजूद झटके ज्यादा तेज महसूस हुए।

नींद में झटके, डर के मारे बाहर निकले लोग

सुबह-सुबह आए भूकंप ने लोगों की नींद तोड़ दी।श्रीनगर, बारामूला और आसपास के इलाकों में लोगों ने कुछ सेकंड तक जमीन हिलती महसूस की।कई लोग डर के कारण तुरंत घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी भूकंप के झटकों को लेकर लोगों ने पोस्ट साझा कीं।

फिलहाल नुकसान की कोई सूचना नहीं

अभी तक प्रशासन या आपदा प्रबंधन एजेंसियों की ओर से किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।प्रशासन ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है और सभी जिलों से फीडबैक लिया जा रहा है।शुरुआती रिपोर्टों में जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

कश्मीर में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप?

कश्मीर घाटी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र मानी जाती है।यह इलाका भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा के पास स्थित है,जहां लगातार भूगर्भीय गतिविधियां होती रहती हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में प्लेटों के टकराव से जमीन के अंदर ऊर्जा जमा होती रहती है,जो समय-समय पर भूकंप के रूप में बाहर निकलती है।इसी कारण यहां छोटे और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं और लोगों को हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version