जयपुर में गूंजा अखंड भारत का संदेश! डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Jaipur News

Jaipur News: जयपुर। शांति एवं अहिंसा विभाग, राजस्थान सरकार और राउण्ड टेबिल इंडिया फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत जयपुर के शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय उच्च (Jaipur News)माध्यमिक विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: अखण्ड भारत के शिल्पी” रखा गया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ जननेता डॉ. सतीश पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए देश के अनेक महापुरुषों ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र निर्माण में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और हैदराबाद रियासत को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

‘प्रेरणा पखवाड़ा’ के तहत हुए आयोजन

शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक अजय असवाल ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के द्विवार्षिक स्मरणोत्सव के तहत 1 से 15 जुलाई 2026 तक “प्रेरणा पखवाड़ा” आयोजित किया गया। इसके माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े कई संस्मरण भी सुनाए, जिन्हें सुनकर छात्र-छात्राओं ने उत्साह व्यक्त किया।निबंध प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से पुरस्कार दिए गए। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान राउण्ड टेबिल इंडिया फाउन्डेशन के सहयोग से करीब 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई।

शिक्षा क्षेत्र में राउण्ड टेबिल इंडिया का योगदान

राउण्ड टेबिल इंडिया फाउन्डेशन के अध्यक्ष वत्सल माहेश्वरी ने संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 27 वर्षों में संस्था ने स्कूल भवनों में 37.80 लाख वर्ग फीट निर्माण कार्य करवाया है, जिससे 10 हजार से अधिक कक्षा कक्ष तैयार हुए और बड़ी संख्या में विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं।

कार्यक्रम में शांति एवं अहिंसा विभाग के अधिकारी, राउण्ड टेबिल इंडिया फाउन्डेशन के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय शरण गुप्ता ने किया, जबकि विद्यालय प्राचार्या भावना महला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version