भाजपा पर बरसे डोटासरा! बोले- कानून व्यवस्था खत्म, हादसे बढ़े, सरकार पर से जनता का भरोसा टूटा

Rajasthan Politics
Rajasthan Politics : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को बूंदी पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर विधायक हरिमोहन शर्मा समेत कई पार्टी पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका (Rajasthan Politics)अभिनंदन किया।
डोटासरा ने कहा कि जनता अब भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और इसका असर आगामी अंता उपचुनाव में स्पष्ट दिखाई देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में हादसे बढ़ रहे हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

“कैबिनेट में फेरबदल होना चाहिए”

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा, “राजस्थान में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उससे साफ है कि सरकार नियंत्रण खो चुकी है। गुजरात की तर्ज पर पूरी सरकार को बदल देना चाहिए। कैबिनेट में फेरबदल कर नए चेहरे लाने चाहिए, ताकि जनता को राहत मिल सके।”

 हमला नहीं, काफिला रोका गया

अंता उपचुनाव के दौरान काफिला रोके जाने को लेकर डोटासरा ने कहा, “हमारे ऊपर कोई हमला नहीं हुआ, लेकिन हमारे काफिले को करीब आधे घंटे तक रोका गया। अंता चुनाव में कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा दिखाई दे रहा है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं। प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।” डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जनता के बीच हैं और संगठन को राज्यभर में सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नाकामियों का जवाब आगामी चुनावों में देगी।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version